Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गंगापुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गंगापुर

गंगापुर भीलवाडा .केंद्र सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व रजिस्ट्रेशन हेतु विकसित भारत संकल्प योजना कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका , नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, अधिशाषी अधिकारी गणपत लाल खटीक, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार रुहिया, नेता प्रतिपक्ष शिव लाल जीनगर, संतोष पारीक, पार्षद गण, के साथ विभागो के प्रतिनिधि गण मौजूद थे ।
सहायक नोडल अधिकारी गणपत लाल खटीक ने बताया की कैंप में उज्ज्वला योजना के प्रति लोगो में अच्छा रुझान था। आमजन अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दिन भर आते रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!