विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन का किया स्वागत, विभिन्न योजनाओ में ग्रामीणो का किया पंजीकरण
नावासिटी। मीठड़ी समीपस्थ ग्राम खारड़िया के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर तक प्रचार, प्रसार एवं पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बहुआयामी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत आईसी वैन का खारडिया में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत् डीडवाना कुचामन जिले के नावां ब्लॉक में शनिवार को लोकप्रिय आईसी वेन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के नाम "प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश" एवं प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबन्धित जनजागरूकता संदेश को लेकर निर्धारित रूट मेप के अनुसार शनिवार को खारडिया में पहुची। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
आईसी वेन के पहुँचने पर संबन्धित ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, स्वागत समिति के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारिओं एवं लाभार्थियों द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात आईसी वैन की एलईडी स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री का "प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश" प्रदर्शित किया गया। उसके बाद भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबन्धित ऑडियो-विजुअल सामग्री एवं ब्रोशर, पैम्फलेट और बुकलेट तथा लोकसांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से जिले वासियों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही तुरन्त मौके पर वंचित पात्र व्यक्तियों को संबन्धित योजनाओं से जोड़ा भी गया।
इस दौरान 'धरती करे पुकार' का नाट्यमंचन स्थानीय विधालय की बालिकाओ एवं स्वच्छता गीत का लोक कलाकारों द्वारा गायन किया गया। डे वन नोडल अधिकारी, विकास अधिकारी विनेश कुमार ने भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में
अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिले वासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'विकसित भारत संकल्प' की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओ का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर डीडवाना- कुचामन सीताराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन रविन्द्र सिह, नावां उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना, तहसीलदार सतीश कुमार, विकास अधिकारी विनेश कुमार, प्रोग्रामर पवन कुमावत, भंवरी देवी सरपंच खारडिया, राजेश गुर्जर जनप्रतिनिधी सहित अधिकारी, कर्मचारी, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर सीताराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर रविन्द्र सिह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच के द्वारा खेलो के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं एंव क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन वितरित किये गए। चिकित्सा टीम ने लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण किया। आईसीडीएस विभाग द्वारा गोद भराई योजना एवं अन्न प्राशन योजना के तहत भी लाभार्थियों को योजना का फायदा शिविर के दौरान ही दिया गया।।ड्रोन के द्वारा नेनो यूरिया का छिड़काव का प्रदर्शन किया गया सॉइल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।इस दौरान दिन भर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मैला सा लगा रहा।