ग्राम उत्थान शिविर : कृषक लखविंदर को तारबंदी योजना का मिला लाभ
धौलपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। ग्राम पंचायत धनौरा में आयोजित शिविर में शनिवार को कृषक लखविंदर पुत्र गोपाल सिंह को तारबंदी योजना की जानकारी दी गई। साथ ही कृषक का योजना के तहत आवेदन करवाया गया। कृषक ने बताया कि फसल उत्पादन के दौरान आवारा पशुओं से होने वाली क्षति की समस्या का सामना करना पड़ता हैं, जिससे फसल की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। कृषक ने बताया कि पूर्व में योजना की जानकारी के अभाव में वे आवेदन नहीं कर पाए थे। अब योजना की जानकारी मिलने से उन्हें फसल सुरक्षा को लेकर आशा और विश्वास मिला है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने से वे भविष्य में फसल सुरक्षा हेतु तारबंदी कार्य के लाभ प्राप्त करने की अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया समझाए गईं ।