Dark Mode
स्कूलों में खेल किट बदलने को लेकर सतर्क हुए ग्रामीण

स्कूलों में खेल किट बदलने को लेकर सतर्क हुए ग्रामीण

बहरोड़। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों में विधायक कोटे से वितरित की गई खेल सामग्री बदलने के मामले में माहोल गर्म होता जा रहा है। मंगलवार को नीमराना ब्लॉक के रैवाना गॉव की सरकारी स्कूल में जाकर ग्रामीणों और भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश सह संयोजक डॉ शानू यादव ने बच्चों के लिए विधायक कोटे से दिये गये 9 लाख के क्रिकेट सामान का मुआयना किया। डॉ शानू यादव ने बताया कि जिस सामान की कीमत 9 लाख बताकर बिल उठाए गए हैं। यही सामान बाज़ार से 20-25 हज़ार में आ सकता है। जिसमें से बहुत सामान टट भी गया है। डा. शानू ने बताया कि हम निरंतर ग्रामीणों से सम्पर्क में है तथा जहां जहां सामान को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। वहां लगातार निरीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व सरपंच अनिल कुमार, रघुराज ठेकेदार, शेरसिह, कृष्ण कुमार, कंवर सिंह, शिवलाल, नित्यानंद, मंगतूराम, रामानंद, ओमप्रकाश व एसडीएमसी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों नीमराना ब्लॉक के ही माजरा स्कूल में एसीबीओ पर खेल का सामान बदलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप काफी हंगामा किया था। हंगामें के बाद मामले की जॉच के लिए तीन सदस्यीय प्रिंसिपल कमेटी का गठन किया गया था। 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!