लीडी आयुर्वेद चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीणों में रोष, चिकित्सालय के बाहर किया प्रदर्शन
मांगलियावास. लीडी में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय में नियुक्त चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीणों में सोमवार को रोज इस कदर भड़क गया कि चिकित्सालय के बाहर पहुंचकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने चिकित्सक की शिकायत मौके से ही आयुर्वेद उपनिदेशक अजमेर को कर चिकित्सक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। लक्ष्मण गुर्जर , गिरधारी ,मुकेश, ज्ञानचंद ,कानाराम ,रामकुमार सहित कई ग्रामीण आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सा प्रेरणा तमर नियुक्त थे लेकिन प्रतिदिन अस्पताल पहुंचकर अपने हस्ताक्षर कर अस्पताल से निकाल कर चली जाती है जिससे ग्रामीणों को केवल एक नर्स से ही अपनी उपचार करवा कर दवाइयां लेनी पड़ती है। कई बार तो अस्पताल में दवा देने वाला और देखने वाला कोई भी नहीं होता है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ चिकित्सा सुबह अस्पताल पहुंची लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने के कुछ ही समय बाद अस्पताल छोड़ दिया और बिना बताए चली गई। अस्पताल में चिकित्सक को नदारत देखकर ग्रामीणों का रोष भड़क गया। ग्रामीणों ने उपनिदेशक आयुर्वेदिक अरुण शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी एवं लिखित में शिकायत कर चिकित्सक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करने लगे। चिकित्सा प्रेरणा तमर से संपर्क करने के लिए कई बार उनका मोबाइल पर रिंग की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वही उपनिदेशक ने ग्रामीणों को उचित जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उपनिदेशक के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
इनका कहना है
आयुर्वेदिक चिकित्सा लीडी के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत मिली है जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
अरुण कुमार
उपनिदेशक आयुर्वेदिक ,विभाग अजमेर