Dark Mode
पोल्ट्री फार्म से मक्खियों की भरमार के कारण ग्रामीण आक्रोशित

पोल्ट्री फार्म से मक्खियों की भरमार के कारण ग्रामीण आक्रोशित

मांगलियावास. कस्बे के ब्यावर रोड स्थित केवलरामानी पोल्ट्री फार्म के कारण कस्बे में घरेलू मक्खियों की तादाद अचानक बढ़ जाने से ग्रामीणों में पोल्ट्री फार्म को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल्ट्री व्यवसायी 3- 4 सालों में नियमित दवा छिड़काव के अभाव में खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। जिससे गर्मी आरंभ होते ही कस्बे में मक्खियों की भरमार हो जाती है। जिससे ग्रामीणों के दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने के साथी ग्रामीण मौसमी बीमारियों से ढूंढ रहे हैं। ग्राम पंचायत की गुहार पर बुधवार को कस्बे में दवा छिड़काव करवाया गया। लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पोल्ट्री व्यवसायी दवा छिड़काव की महज खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से उक्त पोल्ट्री फार्म के अन्यत्र स्थानांतरण अथवा बंद करवाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि जल्दी उक्त पोल्ट्री फार्म को स्थानांतरित नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!