सोजत रोड को नगर पालिका बनाने की आवाज बने ग्रामवासी
12 अप्रैल को फिर होगी मीटिंग विधायक सांसद व मुख्यमंत्री सलाहकार को भी दिया जाएगा निमंत्रण
सोजत। निकटवर्ती सोजत रोड को नगर पालिका बनाने की मांग तेज होने लगी आदेश्वर भवन में आयोजित विचार विमर्श सभा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचकर नगर पालिका बनाने की आवाज को उठाया और फिर से आगामी 12 अप्रैल को मुख्य बाजार में विचार विमर्श सभा रखने के साथ ही सोजत विधायक शोभा चौहान पाली सांसद पीपी चौधरी व मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य को भी विचार विमर्श सभा में बुलाने हेतु निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया !
आदेश्वर भवन में आयोजित हुई बैठक में उद्योगपति प्रकाश सिंह कछवाह प्रदीप राज सिंह वासुदेव सांखला पहल संस्थान के संरक्षक सूर्य प्रकाश लढा ओमप्रकाश पालरिया निर्मल सोनी पूर्ण सिंह राजपुरोहित हेमाराम सोलंकी राधा किशन सेन मनोज त्रिवेदी अशोक त्रिवेदी ओमप्रकाश त्रिवेदी नवरत्न शर्मा युद्धवीर सिंह कछुवाह भैरू सिंह मंहेद भारती महेश माली प्रेमदास चेतन सोलंकी संजीव कुमार रतन प्रकाश ईचरचा किशोर माली अक्षय कुमार घनश्याम सेन लक्ष्मी नारायण माली लोकेश माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।