Dark Mode
महंगाई राहत शिविर में ग्रामीण हुए लाभाविंत

महंगाई राहत शिविर में ग्रामीण हुए लाभाविंत

 
तारानगर . तारानगर की ग्राम पंचायत मिखाला में सरपंच रेणु कँवर की अध्यक्षता में मंगलवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें पट्टों का बंटवारा, ख़ाता विभाजन, नए जॉब कार्ड जोड़ना एवं आधार लिंक आदि कार्य किये गये। उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार व विकास अधिकारी संत कुमार मीणा ने ग्रामीणों से शिविर के माध्यम से सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। इस मोके पर तहसीलदार कुलदीप कस्वां, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल सहारण, विनोद कुमार, पटवारी प्रेमराज आदि ने उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!