संदिग्ध हालत में युवक की मृत्यु पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
छीपाबडौद- बारां. शनिवार अल सुबह अकलेरा थाना क्षेत्र के अमेठा के सिमिप राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर संधिगत हालत में मृत मिले युवक रामहेत उम्र तीस वर्ष पुत्र ग्यारसी लाल लोधा निवासी टाकूड़ा थाना सारथल का शव सड़क पर मिला जिस पर अकलेरा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज करकें अकलेरा थाना एएसआई रमेश चंद मीणा व परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों क़ो सौंप दिया जिस पर परिजनों ने शव लेकर सारथल पहुँचकर टाकूड़ा के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 752 बारा -अकलेरा सारथल नाके पर शव रखकर प्रदर्शन किया व अकलेरा पुलिस द्वारा कार्यवाही क़ो लेकर रोष व्याप्त करतें हुऐ एक घंटे तक हाइवे पर प्रदर्शन किया जिसके चलते हाइवे पर जाम की स्थिति उतपन्न हो गईं जिसे सारथल थाना अधिकारी मय जाप्ते के पहुँचकर ग्रामीण प्रदर्शनकारियों से मार्ग खोलने की अपील करतें रहें जिसे सारथल सरपंच लोकेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर समझाईश के बाद जाम खुलवाया मृतक के पिता ग्यारसी लाल का कहना है की उसके पुत्र रामहेत क़ो पास के गाँव ककोड़ी खेड़ा के कुछ लोग रात्रि 4बजे के लगभग भूसे के ट्रेक्टर पर कार्य करने क़ो लेकर गये थे सुबह ट्रेक्टर चालक की सुचना पर पता चला की भूसे से भरा ट्रेक्टर असंतुलित होने के कारण रामहेत गिर गया व मौत हो गईं मौके पर जाकर देखा तों मृतक लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था अकलेरा पुलिस ने अकलेरा सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर मामले क़ो एक्सीडेंट का केस बना कर रवाना कर दिया जबकि मृतक के गर्दन पर उभरे हुऐ निशान है सिर पर वार करने के निशान बने हुऐ है मेरे बेटे का मर्डर हुआ है और अकलेरा पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रहीं है!