Dark Mode
विकास कार्य नहीं होने और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

विकास कार्य नहीं होने और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

सवाई माधोपुर। मलारना डूंगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डिडवाड़ा एवं मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य नहीं होने तथा सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि ग्राम मोहम्मदपुर में पिछले करीब 5-6 वर्षों से नाली निर्माण, सीसी रोड, सफाई, हैंडपंप, ग्रेवल रोड सहित अन्य विकास कार्य पर्याप्त रूप से नहीं करवाए गए हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य स्वीकृत होने के बावजूद मौके पर कार्य नहीं करवाए गए। शिकायत में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कार्यों के नाम पर सरकारी राशि उठा ली गई, जबकि मौके पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने तथा यदि सरकारी राशि का दुरुपयोग पाया जाए तो उसकी वसूली करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!