Dark Mode
जेठाना पटवार घर के पीछे छोटे तालाब से अतिक्रमण हटाने की ग्रामीणों ने करी मांग

जेठाना पटवार घर के पीछे छोटे तालाब से अतिक्रमण हटाने की ग्रामीणों ने करी मांग

मागलियावास:-पीसांगन उपखंड क्षेत्र के जेठाना पटवार घर के पीछे छोटे तालाब को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सहित सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है। जानकारी के अनुसार जेठाना गांव में पटवार घर के पीछे सदियों पुराना तालाब है जिसे गांव में छोटे तालाब के नाम से जाना जाता है। तालाब पटवार रिकॉर्ड में 2907 ,2906 ,2908 और 2909 खसरा में काबिज थी लेकिन गत कुछ वर्षों में तालाब का नक्शा ही बदल दिया गया। तालाब की जमीन को आबादी में घोषित करवा लिया गया, इतना ही नहीं तालाब की आओ जो 2909 खसरे में 0.79 हेक्ट है उसे भी आबादी में शामिल कर लिया है। इसी प्रकार तालाब का एक खसरा जो 2908 है उसे भी जिसका हेक्टर 1.58 है आबादी घोषित कर वाली गई है। इसी प्रकार 2906 जो तालाब की पाल दशमलव 0.73 हेक्टर की है उसे पर भी जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है। अब तालाब का शेष भाग 2907 जो दशमलव 0.87 हेक्टर बचा है जिसमें शमशान सहित कई बाड़े बने हुए हैं। तालाब का नक्शा ही बदल चुका है और जगह-जगह बड़े और अन्य कांटे बढ़ डालकर अतिक्रमण कर पानी की समस्त आव को भी रोक लिया गया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर उपखंड अधिकारी अजमेर सहित मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर तालाब से अतिक्रमण हटा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!