Dark Mode
रिंया सेठों की गांव में ग्रामीणों ने काग्रेसी नेता कटारिया का अभिनंदन किया।                 

रिंया सेठों की गांव में ग्रामीणों ने काग्रेसी नेता कटारिया का अभिनंदन किया।                 

कटारिया ने रणसीगांव मे रक्तदान शिविर में भी भाग लिया।   

        
पीपाड़ शहर . समीपवर्ती रिंया सेठों की गांव में सांय समय कुम्हारों के मोहल्ले व शीतला माता मंदिर के पास समाजसेवी जेठाराम बडियार के सानिध्य में छतीस कोम के ग्रामीणों की ओर से समाजसेवी व कांग्रेस नेता मोहनलाल कटारिया का साफा व माल्यार्पण के साथ गर्मजोशी के साथ अभिनंदन करने के साथ राजनीति में हर कदम पर सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया गया है। उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में काग्रेस पार्टी आलाकमान से जमीन से जुड़े स्थानीय व्यक्ति मोहनलाल कटारिया जेसे इमानदार शख्स को काग्रेस पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की पुरजोर मांग भी कि गई है। इस दोरान कुरेशी व मेघवाल समाज के वरिष्ठ ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार अगर किसी बाहरी व्यक्ति को काग्रेस पार्टी से टिकट दिया गया तो पार्टी को भारी नुकसान के साथ सीट भी गवाने पड़ सकती है ऐसे बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय योग्य व्यक्ति को ही काग्रेस पार्टी का सिबंल टिकट दिया जाना चाहिए इस अवसर पर वरिष्ठ नेता करणाराम कच्छावाह ने कहा कि पिछले चुनाव में भी बाहरी को काग्रेस पार्टी ने टिकट दिया गया था वही विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ मजबूत करने के लिए पन्द्रह वर्ष बाद कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाया गया था मगर वर्तमान जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने मे विफल रहे हैं। काग्रेस नेता मोहनराम सांखला ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक जब किसी जनसमस्याओं को लेकर विधायक को फोन किया जाता है मगर वर्तमान जनप्रतिनिधि फोन तक रिसीव नहीं करते हैं ऐसे में हमे आगामी विधानसभा चुनाव में जमीन से जुड़े कार्यकर्ता मोहनलाल कटारिया को काग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाने के लिए हर सघर्ष मे सहयोग करने की पुरजोर अपील भी कि गई है। वही काग्रेस पार्षद प्रतिनिधि हनुमान भाटी श्यामलाल सांखला ने भी सभी ग्रामीणों से काग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने व कटारिया के समर्थन में भी आगे आने का आह्वान किया है। वही अभिनंदन कार्यक्रम दोरान कुरेशी तेली मेघवाल चोकीदार बाह्मण कुम्हार देवासी जाट व सरगरा समाज सहित छतीस कोम के ग्रामीणजन उपस्थित थे अंत में समाजसेवी कटारिया ने अभिनंदन करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। उधर इससे पूर्व कटारिया रणसीगांव मे आयोजित रक्तदान शिविर में भी शरीक हूए तथा अन्य गांवो का भी दोरा कर ग्रामीणों से रुबरु भी हूए है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!