विधायक पूनिया का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
सूरजगढ़ । पंचायत समिति की काकोडा ग्राम पंचायत में मंगलवार को सूरजगढ़ विधायक शुभाष पूनिया ने विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों कि ओर से विधायक शुभाष पूनिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण कुमावत ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान बलवान सिंह,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण,महिला अध्यक्ष शर्मिला डैला,किसान नेता रामवतार धोलिया,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा मौजूद थे। ग्रामीणों द्वारा विधायक सुभाष पूनियां, प्रधान बलवान सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा काकोडा पंचायत के ग्रामीणों के लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे आपने मुझे जो प्यार व समर्थन दिया जिसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। आपने मेरे को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा मैं क्षेत्र की समस्याएं उठाकर काम को बखूबी निभा रहा हूं। कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि सज्जन सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया सहित प्रधान बलवान सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उदमीराम झांझडिया, प्रमोद डैला, रामदेव डैला, किढ़वाना सरपंच रामचंद्र झांझड़िया, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अमित बिजारणियां, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र जांगिड़, मुकेश शर्मा, विक्रम सिंह, नपा उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांगिड़, किशोरी लाल, पवन मेघवाल, लाखु सरपंच सुरेश कुमार, महेश जांगिड़, दारा सिंह सोनी, सुंदर सिरसला, पवन शर्मा सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने किया।