ग्रामवासियों ने ढाणी चाचावाली में समाजसेवी मनोज घुमरिया का किया नागरिक अभिनंदन
खेतड़ी/लोकमत। खेतड़ी क्षेत्र के ढाणी चाचा वाली संजय नगर में बसपा नेता मनोज कुमार घुमरिया का ग्रामवासियों द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया गया। नागरिक अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता बसपा जिला प्रभारी मक्खन लाल सैनी ने की व मुख्य अतिथि भामाशाह व समाज सेवी बसपा नेता मनोज कुमार घुमरिया थे। सर्वप्रथम ग्राम वासियों ने मनोज घुमरिया को 51 किलो का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया व घुमरिया को केलो से तोल गया । इस अवसर पर घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल कल्चर से बचना चाहिए व अभिभावकों से कहा कि आप चाहें कम खा ले लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाई करवाएं। पढ़ाई व विद्या है जो आपके बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा व आपके परिवार व क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि -पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद जाखड़,करणी सेना तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह फौजी, पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल मीणा,संत रतीनाथ महाराज, कैप्टन सुमेर सिंह निर्वाण, पंडित सुरेश शास्त्री , झाबर मल शर्मा,बसपा तहसील प्रभारी रामवतार मोखरिया, घीसाराम मीणा, सुशील कुमार मीणा, रामस्वरूप गोठड़ा, मोहरसिंह निर्वाण,शरीफ कुरेशी, मुकंदाराम सैनी आदि थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि घुमरिया ने 1016कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग, क्षैत्र में 60 बोरिंग लगवाकर पेयजल समस्या का निदान किया, गरीब, असहाय व शारिरिक विकलांग, सहित सैकड़ों असहायों को मासिक घुमरिया पेंशन व आर्थिक सहयोग करनें तथा दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को आर्थिक मदद करनें, क्षैत्र के युवाओं के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये ,बबाई व खेतड़ी में निःशुल्क घुमरिया कोचिंग क्लासेस शुरू करवाने सहित अनेक विकास के कार्य करवाए हैं। इन कोचिंगों के 15 विद्यार्थियों का सरकारी नोकरियों में चयन होनें पर वक्ताओं नें घुमरिया द्वारा करवाए गये। दर्शकों के मनोरंजन के लिए बबली जांगड़ा एण्ड पार्टी नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में-सवाई सैनी, थानेदार मनीराम चौधरी,सुभाष पंवार, नरेश कांकरिया,मोहर सिंह निर्वाण, घीसाराम किरोड़ी लाल, प्रभु राम सैनी, जगदीश निर्वाण,नागरमल सैनी, जग्गुराम सैनी, रोहिताश निर्वाण, धूडा राम, सत्यनारायण, रामस्वरूप सैनी, महेंन्द्र सिंह निर्वाण, रामलाल ढहवा, राजेन्द्र प्रसाद घुमरिया, रोहिताश छिंपावाली, मूलाराम भरगोडी,नरेश हरितवाल, माडूराम पंच,श्रवण सिंह, दुर्गा प्रसाद मीणा, घीसाराम किरोड़ी वाल, सहित सैकड़ों रहे।