मेहाड़ा में ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज घुमरिया का किया नागरिक अभिनंदन
खेतड़ी । बसपा नेता एवं समाजसेवी मनोज घुमरिया का मेहाड़ा जाटूवास गोगाजी मंदिर में ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। मेहाड़ा जाटुवास में भामाशाह मनोज घुमरिया द्वारा बनवाई गई गौशाला एवं सामाजिक कार्य करवाने पर खुशी व्यक्त करते मनोज घुमरिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संबोधित करते हुए कहा कि आमजन के सुख-दुख का हिस्सा बनने वाले व जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता की भलाई के काम करने वाले व्यक्ति को सर्व समाज अपना नेता चुनेंगा। कार्यक्रम के दौरान बंसीलाल किरार,महावीर प्रसाद कुमावत,श्यामलाल चौधरी,नेहाल सिंह चौधरी, रामावतार मेघवाल,ललित अध्यापक,अशोक चौधरी,मास्टर सुभाष, जगदीश किरार, अमर सिंह गोठवाल, मूलचंद बलौदा, रणबीर चौधरी, हवासिंह, कप्तान राम सिंह शर्मा, लालचंद सैनी,रामजीलाल स्वामी, बाबूलाल सैनी,बृजलाल जांगिड़,धोलाराम,गोपाल घुमरिया, मनीराम काजला लोयल, नवल चौधरी सहित काफी लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया ने किया।