चारागाह जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
गंगापुर भीलवाडा . गंगापुर उपखंड क्षेत्र की गणेशपुरा ग्राम पंचायत के लखणियास गांव के ग्रामीणों ने चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लखमणियास में चरागाह भूमि स्थित है जिसके आराजी संख्या 2069/55 रकबा 21.04 व आराजी संख्या 60 रकबा 0.75 आराजी संख्या 61 रकबा 64.30 है जो उक्त चरागाह भूमि पर गांव के मवेशी व अन्य पशु चरते है इस चरागाह भूमि पर कालबेलियों की बस्ती व अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर अपने कब्जे में लेकर उक्त भूमि पर बाड़े बनाये जा रहें हैं। जिससे मवेशियों को चराने में काफी परेशानी हो रही है! ग्रामीणों ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान किशन लाल जाट,सम्पत कुमार,राजमल, हरिसिंह, नंदराम लोहार,माधवलाल, शम्भू सिंह, दिनेश पुरोहित, नारायण सिंह,रतन सिंह,आदि मौजूद थे।