Dark Mode
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बजरंग लाल स्वामी को ज्ञापन सौंपा

ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बजरंग लाल स्वामी को ज्ञापन सौंपा

 

श्मशान भूमि रास्ते का अतिक्रमण हटवाने की मांग

पावटा .  उपखंड मुख्यालय पर उपस्थित होकर ग्राम टोरडा ब्राह्मणान के ग्रामीणों ने श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम अधिकारी बजरंग लाल स्वामी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता रवि शर्मा, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा ने बताया की राजस्व ग्राम टोरडा ब्राह्मणान तहसील पावटा जिला जयपुर में स्थित आराजी खसरा नम्बर 559, 560, 561, 562 राजस्व रिकॉर्ड में किस्म गैर मुमकिन श्मशान दर्ज है। उन्होंने उक्त भूमि पर सांवतराम गुर्जर, श्योराम गुर्जर, हंसराज नारायण, कबूल, श्योपाल पुत्र मालीराम गुर्जर व छीतरमल पर ज्ञापन में अतिक्रमण कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। ऐसे में शवयात्रा ले जाते समय रास्ते के लिए कोई जगह नही बची है। ग्रामीणों ने हल्का पटवारी से गैर मुमकिन श्मशान भूमि मौका स्थल का निरीक्षण करवा कर अवैध अतिक्रमण को हटवाये जाने की मांग की है।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!