Dark Mode
राजोता गांव की बेटी सुप्रिया का नीट में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान

राजोता गांव की बेटी सुप्रिया का नीट में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान

खेतड़ी । खेतड़ी क्षेत्र के राजोता गांव की बेटी सुप्रिया गुर्जर पुत्री भाजपा नेता सहीराम गुर्जर का नीट में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने सुप्रिया का साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक हजारीलाल खटाना थे। पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा कठिन परिश्रम करना चाहिए 1 दिन सफलता अवश्य मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी जो कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल करते हैं वे केवल अपना ही नहीं  बल्कि अपने मां-बाप व पूरे गांव व समाज का नाम रोशन करते हैं। सहीराम  गुर्जर ने बताया कि सुप्रिया ने 720 में से 680 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 1736 वीं रैंक प्राप्त की। इस अवसर पर सुप्रिया ने बताया कि निरंतर प्रयास करने से सफलता मिलती है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता व  दादी को दिया। इस मौके पर जगदीश गुर्जर, सहीराम गुर्जर , प्रभु दयाल मीणा,माता सरिता देवी , दादी सुमित्रा देवी,संतोष शर्मा ,राकेश शर्मा ,सुरेश राजोता, प्रमोद सैनी ,सुरेंद्र गुर्जर,कृष्ण,मनीराम चिरानी, महेंद्र चनेजा, रामफल,विशनाराम झाझड़ीया, राजेश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!