ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
राजसमन्द . पंचायत समिति देलवाडा की ग्राम पंचायत उथनोल के राजस्व गांव सरदारपुरा एवं उलपुरा में आज गुरूवार को प्रातः भ्रमण कर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने ग्रामीणों के साथ जाजम पर बैठ कर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर चर्चा की । चौहान ने ग्रामीणों को चर्चा के दौरान बताया की आपकी ग्राम पचांयत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उदयमान श्रेणी में तरल कचरा प्रंबधन में कार्य करते हुए ओडिएफ प्लस घोषित किया है। आगामी चरण में ओडिएफ प्लस की द्वितीय श्रेणी उज्जवल बनाने के लिए ग्रामीणों को कहा की स्थानीय लोगो के सहयोग से गांव में ठोस कचरा प्रबन्धन का कार्य सतत् रुप से किया जा सकता है इसके लिए आप सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे एवं सभी का सहयोग इसमें अपेक्षित रहेगा।
गाँव के नागरिको ने अपने सुझाव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान के समक्ष रखे एवं चौहान ने उनको समझाया की सभी के द्वारा किये गये छोटे-छोटे प्रयासों से गांव को प्लास्टिक कचरा मुक्त किया जा सकता है।
भुवनेश्वर सिंह चैहान ने गांव मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्र्तगत निर्मित नालियो का जायजा लिया गांव के तरल कचरा प्रबन्धन की सराहना की नालियो के पानी के निस्कासन के लिए डब्यु एसपी पोण्ड बनाने हेतु सहायक विकास अधिकारी को निर्देश प्रदान किये।
सरपंच विजेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया की ग्राम पंचायत के गांवो में खुली नाली की जगह हर गांव में पाईप लाईन बिछा दि गई जिससे गांव की सडको पर नाली का गन्दा पानी नही फेलता पाईप लाईन में जगह-जगह पर चैम्बर बना दिये गये है जो हर 15 दिन में साफ किये जाते है।
भवनेश्वर सिंह चैहान ने उथनोल ग्राम पंचायत के सरदापुरा गांव में कचरा संग्रहण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने के लिए गांव के नागरिको से संकल्प दिलाया गया। शुरूआत में ग्राम पंचायत के समस्त गांवो में सप्ताह में एक दिन कचरा संग्रहण वाहन भ्रमण करेगा जिसमें ही एकत्रित कचरे को गांव वालो द्वारा डाले जाने की सहमति प्रदान की गई।
इस दौरान जिला समन्वयक नाना लाल सालवी, सहायक विकास अधिकारी प्रेम शंकर जोशी ,ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुवर, ब्लाॅक समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव ग्रामीण जन सरदारपुरा से डुंगर सिंह चैहान, भवर सिंह चैहान, नरेन्द्र सिंह चैहान, रतन सिंह सोलंकी वार्डपंच किशन गमेती, भुरालाल मेघवाल, टमर सिंह चैहान,मोहन गमेती सहित उलपुरा से ओंकार नाथ चैहान ,गमेरनाथ, कुशलनाथ, नकुलनाथ ,नरेन्द्रनाथ चैहान विनोद नाथ ग्रामीण उपस्थित रहे।