सीएलजी की बैठक में चक्रवात को लेकर प्रमुख ग्रामीणों को जागरूक किया
पीपाड़ शहर. क्षेत्र के पुलिस थाना बोरुदां परिसर में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव ने जिला कलक्टर सहित अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार बिपरजाय चक्रवात तूफान के को लेकर प्रमुख जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।बोरुंदा थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव ने पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की बैठक लेते हुए कहा कि चक्रवात तूफान को लेकर आम व्यक्ति सतर्क व सावधान रहें। पशुपालक व्यक्ति अपने पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें, बिना कामकाज के व्यक्ति घरों से 16 व 17 तारीख को बाहर नहीं निकले अगर निकले तो इस दौरान सावधानी बरतें। इस दौरान एएसआई हराराम राठौड़, हेड कांस्टेबल समयराम मीणा, मुख्य आरक्षी सरोज मीणा, कांस्टेबल दिनेश पांगा, मूलाराम, हेमंत, चम्पालाल, युवा भाजपा नेता विक्रम जाजड़ा मेड़ता रोड, प्रकाश सियाग, नाहरु चाचा मनोज वैष्णव सत्यनारायण सहित कई ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।