Dark Mode
नायसराणा के ग्रामीणों ने किया बहरोड़ थाने पर विरोध प्रदर्शन

नायसराणा के ग्रामीणों ने किया बहरोड़ थाने पर विरोध प्रदर्शन

बहरोड़। दो महीने बीत जाने के बाद भी हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बहरोड़ थाने के सामने रोष प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मृतक की पत्नि सहित सैकड़ों की सख्यां में ग्रामीणों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बहरोड़ पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई और पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाये। इस दौरान ग्रामीणों ने खोहरी हत्याकाण्ड का प्रश्न भी उठाया कि जब उनको दो दिन में गिरफ्तार कर लिया तो अरमान के हत्यारों को दो महीने बाद भी गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि गत 7 जनवरी को नायसराणा गाॅव निवासी एक युवक अरमान की गाॅव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों के द्वारा कुल्हाड़ी, लाठी, बरछी, सरियों से हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान युवक अरमान की मौत हो गई थी। इस मामले में परीजनों ने पाॅच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बहरोड़ पुलिस ने उनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है शेष तीन आरोपी लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी आज तक खुल्ले घूम रहे हैं। अभियुक्तों के परीजन प्रार्थिया मृतक की पत्नि और गवाहों पर खत्म करने की धमकी देते हुए राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थिया ने स्वयं और गवाहों की सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
एसडीएम ने पाॅच दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया
एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि तहसील नीमराना और थाना बहरोड़ के नायसराणा गाॅव में लगभग दो महीने पहले एक युवक की कुछ लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि धराना देने वाले ग्रामीणों का कहे अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रखा है और शेष तीन आरोपियों में से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर छोड़ दिया। अब पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस सम्बन्ध में उन्होनें मुझे और मेरे माघ्यम से भिवाड़ी एसपी को ज्ञापन दिया है। मैने इनको पाॅच दिवस में कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!