Dark Mode
पाल देवल के ग्रामीणों ने विधायक घोघरा का किया स्वागत

पाल देवल के ग्रामीणों ने विधायक घोघरा का किया स्वागत

डूँगरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूँगरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सौगातें दी है। अब अशोक गहलोत के हाथ को मजबूत करने और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर जीताने की बारी आप सबकी है उक्त बात विधायक गणेश घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पाल देवल को पंचायत समिति की घोषणा पर ग्रामीणों द्वारा विधायक आवास पर विधायक घोघरा के स्वागत समारोह के दौरान कही। विधायक घोघरा ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में जिसने जो मांगा वी माननीय मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर दिया और पिछले 5 साल में किसी को निराश नही किया। गाँव-गाँव स्कूल, सामुदायिक केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, सड़कें, रोजगार, शिक्षा सब गहलोत साहब ने दिया अब क्षेत्र की जनता की जिम्मेदारी है कि एक बार फिर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर चौथी बार अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर पाल देवल सहित आसपास की कई पंचायतों के ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर विधायक घोघरा का स्वागत किया तथा आतिशबाजी की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!