Dark Mode
गगवाना में आयोजित महगाई राहत शिविर का ग्रामीणों ने किया विरोध 

गगवाना में आयोजित महगाई राहत शिविर का ग्रामीणों ने किया विरोध 

 
 
दौसा  .   जहां एक और राज्य सरकार महंगाई राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत देने का कार्य कर रही है लेकिन अब दोसा जिले में महंगाई राहत शिविर गले की फांस बनता नजर आ रहा है। आए दिन दौसा जिले में आयोजित महंगाई राहत शिविरों में ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर महंगाई राहत शिविरों का बहिष्कार किया जा रहा है। इसी के चलते आज दौसा जिले के बैजूपाड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गगवाना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगवाना में आयोजित महंगाई राहत शिविर का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया है।  गगवाना ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि हमारा बहिष्कार पिछले काफी सालों से चला आ रहा है पहले हम पंचायत समिति महुआ में थे। लेकिन नई पंचायत समिति  बैजूपाड़ा  बनने पर गगवाना टुडियाना व बालाहेड़ी ग्राम पंचायत को  महुआ से पंचायत समिति  बैजूपाड़ा  में सम्मिलित कर दिया। तभी से तीनो ग्राम पंचायत इसका विरोध कर रहे हैं और हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक गगवाना पंचायत को वापस महुआ पंचायत समिति में  सम्मिलित नहीं कर दिया जाता तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। और इसी के चलते आज महगाई राहत शिविर जो राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गगवाना में लगा है।उसका विरोध किया है आगे भी जारी रहेगा।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!