महिपाल चोपड़ा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राजकीय अजीत अस्पताल में किया ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन
खेतड़ी । खरकड़ा के महिपाल चोपड़ा की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राजकीय अजीत अस्पताल में समाजसेवी बसपा नेता मनोज घुमरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया व अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए व शव लेने से भी इनकार कर दिया समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने महिपाल चोपड़ा का शव नहीं लिया था। थाना अधिकारी ने बताया कि राहुल चोपड़ा ने खेतड़ी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि 24 मई को दिन के 10 बजे मेरा पिता महिपाल खरकड़ा के भेरुजी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में बैठा हुआ था तभी मनोज गुर्जर व उसका भाई विकास खरकड़ा व इनके साथ दो-तीन अन्य लोग आए और सभी ने मेरे पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी तब मेरे पिता ने कहा कि मेरे को क्यों मार रहे हो उक्त व्यक्तियों ने जातिसूचक गालियां दी और मारपीट करने लगे पिता को मंदिर में बैठे व्यक्तियों ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाया व मेरे पिता जब घर आए तो घर पर आकर गिर गए उनको हमने सिंघाना अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उनके शव को खेतड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।