छात्र अमरीश मीणा हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
टोंक। जिले के मेहन्दवास क्षैत्र के ग्राम नवाबपुरा मेंविगत माह हुई छात्र अमरीश मीणा की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासी कन्हैया, छोटूलाल, बुद्धिप्रकाश मीणा, रतनलाल, रामफूल, रामदेव मीणा, नाथू, किशन गोपाल, मोजीराम, भंवरलाल मीणा, सीताराम मीणा एवं धनपाल मीणा आदि ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि जिले के मेहन्दवास थाना क्षैत्र के ग्राम नवाबपुरा में विगत 16 दिसम्बर 2023 को कक्षा सातवीं के छात्र अमरीश मीणा ग्राम नवाबपुरा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा एक माह पश्चात भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे ग्रामीणजनों में भय एवं रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज द्वारा धरना दिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसी प्रकार एआईसीसी ह्यूमन राईट्स टोंंक के जिलाध्यक्ष ने भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि अमरीण मीणा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस अवसर पर एआईसीसी ह्यूमन राईट्स के प्रदेशाध्यक्ष शकीलुर्रहमान आदि मौजूद थे।