Dark Mode
जखराना में विधायक के विरोध में ग्रामीण हुए एकजुट, जलाया पुतला  

जखराना में विधायक के विरोध में ग्रामीण हुए एकजुट, जलाया पुतला  

बहरोड़। गत तीन दिन पहले को विधायक बलजीत यादव द्वारा भाजपा नेत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरूवार को जखराना गॉव की चौपाल पर ग्रामीण एकत्रित हुए और अभद्र टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की। ग्रामीणों ने विधायक का पुतला जला कर विरोध जताया। चौपाल पर एकत्रित हुए जखराना गॉव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित किया कि जब तक विधायक राठ की मातृ शक्ति से सार्वजनिक रुप से माफी नहीं मांग लेता है तब तक उसे गांव जखराना में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर विधायक पर अतिशीघ्र कड़ी कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ग्राम जटगांवडा, ग्राम गुवाना और ग्राम भगवाड़ी कलां में माताओं और ग्रामीणों ने विधायक का पुतला जला उनकी टिप्पणियों की निंदा की। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बलजीत यादव जब तक बहरोड़ की माताओं बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है तब उसका विरोध जारी रहेगा और साथ ही कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द विधायक पर कार्यवाही करे। अन्यथा सर्व समाज राठ के सामाजिक ताने बाने को बचाने के लिए बड़ा जन आंदोलन करेगा।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!