पोयणा सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान
सुमेरपुर। पंचायत समिति सुमेरपुर के तहत पोयणा-बामनेरा गांवों को जोड़ रहा डामर रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जोयला-पोयणा गांव होते हुए गुजर रहा यह मार्ग पाली,जालौर,सिरोही के सैकड़ों गांवों को जोड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का सफर होता है जहां अन्य गांव के अधिकांश राहगीरों की आवाजाही का यही मुख्य मार्ग है।
इसके साथ ही यह मार्ग शॉर्ट होने से दूसरे गांव के लोग भी यहीं से गुजरते है। ग्रामीणों की माने तो इस रोड का निर्माण लगभग 10 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व करवाया गया था। इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो से तीन बार पेश वर्क कार्य करवाया गया लेकिन गुणवत्ता पूर्वक सामग्री का इस्तेमाल नहींं करने से डामरीकरण सड़क पूरी तरह खस्ताहाल मैं बदल गई है। वर्तमान में रोड़ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है।पोयणा से बामनेरा-कोरटा समेत सैकड़ों गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हैं जहां सड़क पूरी तरह उखड़नेे लगी है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पेश वर्क कार्य किया था वो भी उखड़ गया तथा आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया।वही जगह जगह से उखड़ गई सड़क कोो लेकर प्रशासन को बार-बार निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, कहीं से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा है। क्षतिग्रस्त एवं खराब सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों मे

काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।