Dark Mode
दाधीच का सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

दाधीच का सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

पीपाड़ शहर . उपखंड क्षेत्र के बोरुन्दा निवासी जितेंद्र दाधीच का उप निरीक्षक भर्ती 2021 में 357 वीं रैंक पर चयन होने पर दाधीच समाज बोरुंदा ने माला व साफा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया जितेंद्र शर्मा (अध्यापक) पुत्र शिवराज दाधीच निवासी बोरुंदा का भर्ती 2021 में उप निरीक्षक के पद पर चयन हुआ। इसके उपलक्ष में कस्बे के दाधीच समाज के तत्वावधान में दधिमती माता मंदिर में रविवार को मातेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष हस्तीमल दाधीच व दाधीच समाज के अध्यक्ष अनिल दाधीच की अध्यक्षता में  नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभी स्वजातीय बंधुओं द्वारा जितेंद्र शर्मा को माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाते हुए नागरिक अभिनंदन कर बधाई दी। शर्मा इससे पहले तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर उदयपुर जिले के कोटडा में पदस्थापित रहे। नव चयनित एसआई दाधीच ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सफल होने के लिए जीजान और लग्न से मेहनत करनी चाहिए जिसे बड़ी से बड़ी सफलता को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में मातेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष हस्तीमल दाधीच, अध्यक्ष अनिल दाधीच, रमेश दाधीच, सत्यनारायण शर्मा, रामनिवास दाधीच, महेश, मंगराज, ललित, पुखराज करेशिया, दीपचंद, रामावतार शर्मा, सुनील दाधीच, रामस्वरूप दाधीच, सुआलाल दाधीच, विजय शर्मा, नरपत कुरड़ावा, मुरली, गणेश दाधीच, माधव शर्मा व कैलाश दाधीच सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!