वॉलीबॉल में ब्रॉज मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी का ग्रामीणों ने किया स्वागत ,
पदमपुर . स्पेशल ओलंपिक बर्लिन जर्मनी में वॉलीबॉल में ब्रांज मेडल प्राप्त कर भारत लौटे आकाश बुरड़क का ग्राम पंचायत मांझूवास में पंचायत समिति प्रधान सुनीता पुनिया पति एलएनपी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया व सरपंच राकेश गोरा की अगवाई में पंचायत के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा जोरदार स्वागत कर वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि आकाश बुरड़क ने विदेश की धरती पर गांव का नाम ही नहीं जिले का गौरव बढ़ाया है । नरसिंहपुरा के सरपंच हंसराज , ओम प्रकाश मांझू , पूर्व सरपंच सतपाल मांझू , ओम सिहाग, राजेन्द्र कड़वासरा, गौतम , अमरजीत बुट्टर, कृष्ण मंगावा, कृष्ण खीचड़ , प्रेम जियाजी , योगेश ज्याणी, काशीराम, सोहन सहारण, देवीलाल बामणियां एंव गंगनहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंदर सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख व्यक्तियों द्वारा आकाश का फूल माला पहना कर किया स्वागत ,