Dark Mode
नगर परिषद झुंझुंनू के सफाई कर्मचारीयों के विनोद चांवरिया अध्यक्ष नियुक्त

नगर परिषद झुंझुंनू के सफाई कर्मचारीयों के विनोद चांवरिया अध्यक्ष नियुक्त

झुंझुंनू । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने विनोद चांवरिया को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार डूलगच ने बताया कि नगर परिषद में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारियों ने 14 दिसंबर को रैन बसेरा झुंझुनूं में बैठक कर विनोद चांवरिया को कर्मचारियों के हितार्थ अध्यक्ष के रूप में चुन कर माला व मिठाई से स्वागत किया है उसके पश्चात संगठन को अपना हस्ताक्षर मय सहमति पत्र बैठक में उपस्थित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार हटवाल को सौंपा है जिसमें विनोद चांवरिया को नगर अध्यक्ष की मांग की गई है। संगठन ने कर्मचारियों की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार हटवाल और प्रधान महासचिव गोविंद सारवान के आदेशानुसार नियुक्ति की गई है । इस संबध में नगर परिषद झुंझुनूं में राजस्व अधिकारी दीपिका गजराज को संगठन की तरफ से पत्र सौंपा गया। चांवरिया की नियुक्ति से वाल्मीकि समाज के साथ ही सफाई कर्मचारियों मे भी उत्साह है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!