Dark Mode
सचिन तेंदुलकर को देख चौंक गए विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर को देख चौंक गए विनोद कांबली

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात मुंबई में अपने कोच के जन्मदिन पर उनके स्मारक के अनावरण के दौरान हुई। इस दौरान कांबली सचिन को अपने सामने देख कर बेहद खुश हुए और वो सचिन को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। दोनों के बीच हाथ मिलाने का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांबली वीडियो में काफी अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। उनकी हालात देख लोग हैरान रह गए। कई फैंस तो कांबली की हालत को देखकर भावुक हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली के पास तेंदुलकर पहुंचते हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं। इसके बाद तेंदुलकर का हाथ कांबली नहीं छोड़ते।बता दें कि, कांबली और तेंदुलकर ने पहली बार सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने हैरिस शील्ड मैच में अपने स्कूल शारदाश्रम विद्घामंदिर के लिए 664 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मैच में नाबाद तिहरा शतक जड़ा। उस दौरान रमाकांत आचरेकर ही उनके कोच थे। उनकी 2019 में मौत हो गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!