Dark Mode
फ्रांस में हिंसा, कॉन्सर्ट में राष्ट्रपति मैक्रों का VIDEO वायरल

फ्रांस में हिंसा, कॉन्सर्ट में राष्ट्रपति मैक्रों का VIDEO वायरल

प्रदर्शनकारियों ने 2 हजार कारें जलाईं; 1000 दंगाई गिरफ्तार, सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां तैनात


पेरिस . फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी हिंसा जारी रही। इस बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे राष्ट्रपति का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

CNN के मुताबिक, बुधवार को पेरिस में एल्टन का एक कॉन्सर्ट था। मैक्रों अपनी पत्नी के साथ नजर आ आए। एल्टन के पति ने मैक्रों के साथ बैकस्टेज ली गई एक फोटो भी पोस्ट की। उधर, फ्रांस में फैली हिंसा बेल्जियम तक पहुंच गई है।

देशभर में प्रदर्शनकारियों ने 2 हजार कारें जला दीं। पुलिस ने चौथे दिन 1000 दंगाईयों को गिरफ्तार किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, हालात काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है। उधर, नाहेल की मां ने बताया कि बेटे का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
फ्रांस में हिंसा-आगजनी से जुड़े बड़े अपडेट्स...

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फ्रांस में दंगाइयों ने 500 से ज्यादा बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचाया।
करीब 4 हजार जगहों पर आगजनी की घटनाओं में 2 हजार से ज्यादा कारें जलकर खाक हो गईं।
फ्रांस की हिंसा की आग बेल्जियम तक भी पहुंच गई है। राजधानी ब्रसेल्स में हिंसा फैलाने के आरोप में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने इमरजेंसी लगने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा- देश में शांति स्थापित करने के लिए हम हर कदम उठाएंगे।
देश में ओवरनाइट बस और ट्राम सर्विस बंद
शुक्रवार को क्राइसिस मीटिंग के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने देश में इमरजेंसी घोषित होने की भी आशंका जताई। फ्रांस 24 के मुताबिक, एलिजाबेथ ने कहा- हमारी प्राथमिकता देश में शांति स्थापित करना है। इसके लिए हम हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं।

बता दें कि फ्रांस में 14 जुलाई को नेशनल डे मनाया जाएगा। इस दिन बैस्टिल डे परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें PM मोदी को चीफ गेस्ट के तौर पर न्योता दिया गया है।

हिंसा के बीच सरकार ने पूरे फ्रांस में ओवरनाइट बस और ट्राम सर्विस बंद कर दी गई है। कई दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!