Dark Mode
विप्र फाउंडेशन ने किया भगवान परशुराम की आरती का आयोजन

विप्र फाउंडेशन ने किया भगवान परशुराम की आरती का आयोजन

टोंक। विप्र फाउंडेशन टोंक के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मातृ शिशु चिकित्सालय के बाहर स्थित परशुराम चौराहे पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर परशुराम चौराहे को भव्य रूप से सजाकर आरती का आयोजन कर प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन जिनके कार्यकाल में इस जगह को परशुराम सर्किल के रूप में आवंटित किया गया था, उन्होंने अपने कहा कि हमारी कुछ कमियों के कारण इस सर्किल का निर्माण नहीं किया जा सका पर मैं ब्राह्मण समाज को आश्वासन देती हूं कि सर्किल निर्माण की उनकी इस पहल पर में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करुँगी। जि़ला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि परशुराम भगवान ने सदैव लोक कल्याण पर ध्यान दिया तथा यहाँ उनकी प्रतिमा स्थापना में अपना सहयोग सहयोग समाज को अवश्य प्रदान करुँगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि भगवान परशुराम सब के है और इनके कार्यों में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करेंगे। माहुर ने कहा कि कम से कम पचास लाख की लागत से चौराहे का निर्माण होना चाहिए। नरेश बंसल ने समाज की इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश सचिव हितेश शर्मा, प्रदेश सचिव विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जुली शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा सभी अतिथियोंका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पंडित पवन सागर, हनुमान प्रसाद बोहरा, राधेश्याम शर्मा, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, राहुल देव शर्मा, अमित दाधीच, अभिषेक शर्मा, योगेश व्यास, मधुसूदन शर्मा, दुर्गालाल शर्मा, रामनरेश शर्मा, आलोक स्वामी, सुरेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, अक्षय बोहरा, ममता शर्मा, हर्षिता जैन, सावित्री गौतम, महेश शर्मा, रजत शर्मा, शुभम शर्मा, सीताराम शर्मा, देवराज शर्मा, सुभाष मिश्रा, अनिल चतुर्वेदी, देविप्रकाश तिवाड़ी, आदर्श शर्मा एवं सोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!