Dark Mode
पालनहार लाभार्थियों का वर्चुअल उत्सव टाऊन हॉल में सम्पन्न

पालनहार लाभार्थियों का वर्चुअल उत्सव टाऊन हॉल में सम्पन्न

 
 फलोदी .  जिला मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका टाऊन हॉल में  सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालनहार योजना का  लाभार्थी उत्सव मनाया गया। 
इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पालनहार लाभार्थियों के खाते में राशि  हस्तांतरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उनको संबोधित किया।  टाऊन हॉल में फलोदी विशेषाधिकारी जसमीत सिंह संधू, उपखंड अधिकारी फलोदी डाॅ. अर्चना व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, फलोदी प्रधान हाजी उमरदीन , विकास अधिकारी नारायण सुथार, प्रेमरतन देव, सरपंचगण, पार्षदगण सहित अन्य कई जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। इस दरम्यान  मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वीसी के माध्यम से संवाद किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!