जिला स्तरीय कामधेनु बीमा योजना का वर्चुअल शुभारंभ आज
बालोतरा। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री गहलोत द्वारा बुधवार को राज्य स्तरीय कामधेनु बीमा योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने बताया कि बालोतरा पंचायत समिति के सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय कामधेनु बीमा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार को नोडल अधिकारी और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में कामधेनु बीमा योजना एवं लंपी सहायता राशि से लाभान्वित पशुपालकों, प्रगतिशील पशुपालकों, पशुधन प्रबंधन एवं उन्नयन कार्य कर रही संस्थाओं, एनजीओ आदि को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लाभार्थियों से संवाद करेंगे। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में विडियो वॉल, साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय कामधेनु बीमा योजना शुभारंभ कार्यक्रम में आने वाले समस्त लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं पुनः गंतव्य स्थल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय, जनप्रतिनिधिगण, समस्त पार्षद और अधिकारीगण भाग लेंगे।