Dark Mode
विशाल अकादमी ने महान संत रविदास जी की जयंती मनायी

विशाल अकादमी ने महान संत रविदास जी की जयंती मनायी

 
चित्तौड़गढ़।  सोमवार को विशाल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर चित्तौड़गढ़ ने महान संत रविदास जी की जयंती मनायी। इस अवसर पर चित्तौड़ दुर्ग पर मीरा मंदिर परिसर में संत रविदास जी के पग्लया स्थल पर स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
 
विद्यालय संचालक बंशीधर कुमावत द्वारा संत रविदास जी के जीवन दर्शन के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि संत रविवास जी बेहद धार्मिक स्वभाव के थे।  वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे।
 
संत रविदास जी ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी, और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए।
 
उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है।  इस दौरान लगभग 30 विद्यार्थी व अध्यापक कार्यक्रम में 3 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। इस कार्यक्रम में अध्यापक संजीव व कमलेश भी शामिल रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!