Dark Mode
ज्ञान दिशा स्कूल के विशाल पटवारी लीडर ऑफ़ चेंज से सम्मानित

ज्ञान दिशा स्कूल के विशाल पटवारी लीडर ऑफ़ चेंज से सम्मानित

बालोतरा। मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस एवं अवार्ड कार्यक्रम में ज्ञान दिशा के संस्था प्रधान विशाल पटवारी स्टार एजुकेशन अवार्ड 2023 में लीडर ऑफ़ चेंज अवार्ड से सम्मानित किए गए। विशाल पटवारी ने टेक्नोलोजी, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आदि विषयों पर रखी महाराष्ट्र सरकार, शिक्षा विभाग और ईएसएफ़ई के कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। अपने नवाचार एवं सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रहे ज्ञान दिशा विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। विशाल पटवारी ने बताया कि नवाचार करने से ही शिक्षा का सही मायने में विकास होगा। बदलते युग में टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए स्कूल बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने का कार्य करती रहेगी।
ये अवार्ड वो अपने बड़ों, परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को समर्पित करते है। ज्ञान दिशा स्कूल के कार्यकरिणी सदस्य, स्टॉफ , तेरापंथ प्रोफेसनल फोरम, भारत जैन महामंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया, सचिव महेन्द्र चोपडा सहित शुभचिंतकों ने विशाल पटवारी को सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई, मगंल कामना प्रकट की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!