विश्व हिंदू परिषद ने शुभारंभ किया रामोत्सव कार्यक्रम
जयपुर। चित्रकूटेश्वर महादेव मंदिर ,चित्रकूट स्टेडियम वैशालीनगर मे रामोत्सव के कार्यक्रम विहिप प्रान्त अध्यक्ष शोभा गुप्ता एंव अनिल गोठवाल एंव प्रान्त धर्मप्रसार प्रमुख सीएम भार्गव व विहिप जिला उपाध्यक्ष मनमोहन गौड़ के पावन सान्निध्य मे 251 दीपों के साथ महा आरती से प्रारम्भ हुए। वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शोभा गुप्ता एंव मनमोहन गौड़ ने आगामी दिनों में वैशालीनगर क्षेत्र मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना प्रस्तुत की। बजरंगदल संयोजक दर्शन कौशिक के नेतृत्व ने युवाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। खातीपुरा प्रखण्ड धर्मप्रसार प्रमुख भवानी सिंह ने अपने क्षेत्र मे आयोजित होने वाले समारोह के बारे मे बताया।