विश्व शक्ति पार्टी ने राजस्थान मे बढाया जनाधार
बांदीकुई: आज विश्व शक्ति पार्टी के सिरसा लोकसभाध्यक्ष राजू मिश्रा व किसान मजदूर जाग्रुति मंच के संयोजक की मौजूदगी मे राजस्थान के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां.तरूण कोठारी की मौजूदगी मे राजू मिश्रा ने राजस्थान के दौसा जिले से डालचंद सैनी (डी सी शास्त्री) को लोकसभाध्यक्ष व विश्राम सैनी को दौसा लोकसभाउपाध्यक्ष सीताराम अहीर(कीका राणा) को लोकसभाध्यक्ष चित्तौडगढ एवं ओमप्रकाश पाटीदार को रतलाम झाबुआ से लोकसभाध्यक्ष एवं जितेंद्र पंचाल को लोकसभाउपाध्यक्ष पद पर मनोनित करते हुए पार्टी का विस्तार किया ऐसे मैं सभी मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की अहम जिम्मेदारी के साथ आमजन की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं मे जोश भरा और पार्टी के मुख्य एजेंडों पर वार्ता करते हुए लोगो की समस्याओ पर पैनी नजर रखकर प्रशासन के साथ मिलकर हल करवाने का निर्णय भी लिया इस मौके पर रमेश खासा ,मुकेश कल्याण ,संतोष सैनी ,ओमप्रकाश पाटीदार, जितेंद्र पंचाल, सीताराम, अंकित आर्य ,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे!