Dark Mode
विश्वकर्मा सुथार समाज जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

विश्वकर्मा सुथार समाज जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

फलोदी। विश्वकर्मा सुथार समाज फलोदी का जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का भव्य उ‌द्घाटन फलोदी जिला मुख्यालय के मैजर शैतानसिंह स्टेडियम में मुख्य अतिथि अमृतताल सुथार, पूर्व जिला परिषद सदस्य (बैंगटी) तथा अध्यक्षता हेमराज डोयल व विशेष अतिथि अ.भा. जांगिड़ महासभा के जिला अध्यक्ष जयकृष्ण आसदेव (रिटायर्ड ए.ई.एन.) व जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष व समाज सचिव हस्तीमल डोयल की उपस्थिति में हुआ।


कार्यक्रम के आरम्भ में सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन किया, युवा मण्डल ने सभी अतिथियों का साफा, माला पहनाकर अभिनन्दन किया। उद्घाटन समारोह में समाज अध्यक्ष हेमराज डोयल ने उ‌द्घाटन की घोषणा व खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुवे खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है तथा अच्छा खेल प्रदर्शन कर समाज व फलोदी का नाम रोशन करने को कहा। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि जयकृष्ण सुथार ने खेल को खेल की भावना से खेलने व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर समाज, देश का नाम रोशन करने व शारिरीक मानसिक विकास को बढ़ावा देने हेतु युवाओं को आह्वान किया।

सुथार समाज के खेल संयोजक मास्टर विजय नागल ने बताया कि आज उदघाटन के पश्चात् तीन मैच आयोजित हुए, जिसमें विश्वकर्मा सोनियर क्लब व भाखरी के प्रथम मैच में विश्वकर्मा सीनियर मैच विजय रही, दूसरा मैच देचू टीम व सुथार समाज छात्रावास फलोदी टीम के मध्य हुआ जिसमें, सुथार समाज छात्रावास टीम विजय रही। तीसरा मैच डोयल क्लब व बाप के मध्य हुआ।


उद्घाटन समारोह में समाज के सरंक्षक गोर्वधन नागल, राष्ट्रीय उप प्रधान सूरजमल
डोयल, प्रदेश संगठन मंत्री लूणकरण करण जोपिंग, मेघराज कुलरिया छीला, भीखमचंद सुथार, अशोक डोयल, बालकिशन नागल, किशन जोपिंग, अशोक कुलरिया, मदन मॉडण, राजेश माकड़, नरेन्द्र मॉडण, उमेश आसदेव, जितेन्द्र माकड़, नरेन्द्र नागल व कई समाज बन्धु उपस्थित थे। मैन ऑफ दी मैच मुकेश (पीन्नू) रहे व उन्होनें शतक बनाया व कैलाश कुलरिया मैच के कॉमेट्री व अशोक डोयल व्याख्याता ने इम्पायर में तैनात थे। समाज के लगभग (दौ सौ) 200 दर्शकों की उपस्थिति उद्घाटन के तीनों मैच बड़े रोमाचंक थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!