Dark Mode
स्वाभिमान यात्रा का 10वें दिन ग्राम पंचायतों में दौरा

स्वाभिमान यात्रा का 10वें दिन ग्राम पंचायतों में दौरा

सीकर। श्री मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सरकार के 9 साल बेमिसाल के स्लोगन के साथ सीकर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलासरा,बराल,रानोली, पलसाना  में स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की  सरकार के सफलता पूर्ण 9 साल पूरे होने के अवसर पर मोदी जी सरकार के 9 साल बेमिसाल के स्लोगन के साथ प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान का प्रचार करने के लिए स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। स्वाभिमान यात्रा सीकर विधानसभा के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान के लिए लोगों को जागरूक करेगी। स्वाभिमान यात्रा के दौरान मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान का प्रचार प्रसार करने के साथ ही शहीद वीरांगनाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का साफा, माला, शाँल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान करेंगे। संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा एक संकल्प यात्रा है। यात्रा के तहत प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान को घर-घर तक पहुंचा कर शहर एवं गांव को प्लास्टिक रहित करना है। ग्राम वासियों को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। स्वाभिमान यात्रा के दौरान आज  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का शाँल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया ग्राम वासियों को प्लास्टिक मुक्त ग्राम की शपथ दिलाई गई स्वाभिमान यात्रा को लेकर ग्राम वासियों एवं युवा वर्ग में काफी उत्साह नजर आ रहा है ग्राम वासियों ने यात्रा का जगह-जगह भव्य सम्मान किया  ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों की मौजूदगी में शहीद भागीरथ मल मीणा की शहिद वीरांगना को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा वीरांगना के परिवार को भी सम्मानित किया। इस दौरान श्री मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, संस्था महामंत्री टोडरमल फोगावट, तारपुरा ग्राम पंचायत सरपंच सुरजीत सिंह, मुकेश चाहलया, बजरंग लाल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नेहरा, बोदूराम जागिङ ,भीवाराम जांगिड़, , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्य कर्ता आमजन एवं मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!