Dark Mode
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विवेकानन्द जयन्ती समारोह

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विवेकानन्द जयन्ती समारोह

टोंक। विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विवेकानन्द शिक्षा समिति के संस्थापक सचिव रमेश काला ने बताया कि शोभायात्रा को विवेकानन्द शिक्षा समिति के अध्यक्ष व पार्षद भागचन्द जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्र्रसाद बैरवा एवं मणिन्द्र सिंह लोदी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा विद्यालय से प्रारम्भ होकर राज टाकीज रोड़ होती हुई विवेकानन्द सर्किल पहुंची, जहाँ अतिथिगण अति. जिला कलेक्टर टोंक डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी मती मीना लसारिया, अति. जिला शिक्षा अधिकारी चोथमल चौधरी, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. कोठी नातमाम शंकर शम्भू गोगवाल, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, शिक्षा परिवार जिलाध्यक्ष शब्बीर नागौरी, भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष हितेश कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक कासलीवाल, सचिव रमेश काला, वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल जैन राणोली, प्रकाश सोनी पटवारी, पदम जैन अलियारी, रमेश चन्द चौधरी, बाबूलाल शर्मा व अभिभावकगणों द्वारा विवेकानन्द सर्किल पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई। इससे पूर्व विवेकानन्द केन्द्र अजमेर से भारत भार्गव ने विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया। कोटा के विजय सिंह सूचना केन्द्र अधिकारी ने कहा कि विवेकानन्द भारत के उत्धान के बारे में सोचने वाले महापुरूष थे। गिरिराज गर्ग सी.ओ. स्काउट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सब के सुख की कामना समाहित है। इसके पश्चात विवेकानन्द स्कूल परिसर में विवेकानन्द जयन्ती सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भारत विकास परिषद वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा, विवेकानन्द शिक्षा समिति के सचिव रमेश काला, निदेशक विवेक काला, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रभारी आनन्द दीक्षित व मोअज़्जम अहमद, मेहनाज़ नकवी, अक्षिता पाटीदार द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!