विवेकानंद मॉडल स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव
नाथद्वारा. नगर के खमनोर पंचायत समिति के गांव सेमा के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खमनोर सेमा में राष्ट्रीय युवा दिवस और करियर मेले का आयोजन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गई, इसके बाद स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने हेतु बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी नारायण महावर , महेंद्र कुमार लोधा, डूंगर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में निकली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद, भारत माता , रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा धारण कर किया। इसके पश्चात करियर गाइडेंस के लिए ललित कुमार जोशी, आशा उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित करियर प्रदर्शनी का विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन किया गया, जिसमें उन्हें विभिन्न व्यवसाय की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञ के माध्यम से हुए करियर गाइडेंस सत्र में मुख्य अतिथि श्रीनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के प्राचार्य डॉ पंकज राठी एवं पीआरओ धर्मेश पालीवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर चयन करने संबंधी मार्गदर्शक सिद्धांतों से अवगत कराया।उन्होंने विज्ञान, वाणिज्य और कला क्षेत्र के व्यवसायों की जानकारी दी। इसके अलावा प्रश्नोत्तर सत्र हुआ जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कॅरियर मेले के अगले सत्र में स्थानीय विद्यालय के प्राध्यापक हितेश चंदेल एवं शिवानी दुबे ने करियर चयन में ग्रुप डिस्कशन का महत्व विद्यार्थियों को बताया तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, परिश्रम के महत्व, ऑनलाइन शिक्षा, सोशल मीडिया का प्रभाव, भारतीय बनाम पश्चिमी सभ्यता आदि विषयों पर ग्रुप डिस्कशन कराया। साथ ही मॉक इंटरव्यू के सत्र में विद्यार्थियों का साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन किया। इस मेले में क्राफ्टसमेन और कला से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए माेलेला टेराकोटा, नाथद्वारा मिनीचर पेंटिंग तथा हल्दीघाटी के चैत्री गुलाब से संबंधित स्टॉल लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन शिवानी दुबे द्वारा किया। कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, सोहन सिंह राजपूत , श्रीमती रीना, अभिनेष जाटव, रितिका पंवार आदि में मौजूद थे।