Dark Mode
सैनी छात्रावास को लेकर बैठक में आवाज हुई बुलंद

सैनी छात्रावास को लेकर बैठक में आवाज हुई बुलंद

सीकर। शनिवार को सीकर के सैनी विश्राम सदन में सैनी समाज संस्था की मीटिंग संपन्न हुई । इसमे सैनी विश्राम सदन में कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक रखी गई।अध्यक्ष मंडल में मदनलाल सैनी हलवाई, राम प्रताप सैनी, प्रेम प्रकाश मिलन व संस्था अध्यक्ष भँवर लाल सैनी गार्ड थे ।कार्यक्रम का संचालन सोहनलाल सैनी सचिव ने किया ।बैठक में सैनी छात्रावास शुरू करने पर जोर दिया गया ।अध्यक्ष ने अनेक मामलों में कोर्ट केस की स्तिथि बैठक में बताई ।बैठक में राम अवतार सैनी ने वर्ष 2022-2023 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक को वैद रिछपाल सैनी, लक्ष्मी नारायण पूर्व एएसआई, आनंद टाक, प्रभु दयाल पूर्व पार्षद और एडवोकेट रतनलाल सैनी ने संबोधित किया । बैठक में धूड़मल सैनी, द्वारका प्रसाद, राजकुमार दैया, मदन लाल आढ़तिया,जयप्रकाश सैनी, रमेश पंवार, गोविंद सुइवाल,राजू सैनी, नन्दकिशोर सैनी,मंगलचंद पंवार, राजेश सैनी, परमानन्द सैनी, गोविंद सैनी, नरेश सैनी, रामलखन कावट,एडवोकेट महेंद्र सैनी ,छोटेलाल सैनी, हरिप्रसाद आदि उपस्थित थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!