स्वामी केशवानंद नर्सिग कॉलेज में वालीबॉल टीम का सम्मान किया गया
सीकर । एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानंद कॉलेज ऑफ नर्सिग भडाढर सीकर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान नर्सिग कौसिल की ओर से नर्सिग संवर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का एस.एम.एस. स्टेडियम जयपुर में माननीय रजिस्ट्रार डॉ. शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजन करवाया गया। जिसमें स्वामी केशवानंद कॉलेज ऑफ नर्सिग सीकर की वालीबॉल टीम ने जे.एन.यू. जयपुर के साथ फाईनल जीतकर मैडल और ट्रॉफी प्राप्त की। टीम का संस्था में पहुँचने पर निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमेन सुरेन्द्र ढाका, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, कॉलेज प्राचार्य एल के तँवर और पॉलीटेक्नीक प्राचार्य जगदीश सोंलकी ने मिठाई खिलाकर शानदार स्वागत किया। वालीबॉल टीम के कप्तान संजय भास्कर और टीम सदस्य सबरार खान, समीर, सुरेश वर्मा, अमन खान, खुशवेन्द्र गिरी, गुरूशरण और शौयब खान है। नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत ने बताया कि माननीय रजिस्ट्रार साहब ने राज्य की सभी नर्सिग महाविद्यालयो, स्कूलो को एक प्लेटफार्म पर लाकर बहुत सराहनीय काम किया है। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।