Dark Mode
बर्डोद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को

बर्डोद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को

बहरोड़। अलवर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ योगी की पुण्य स्मृति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को बर्डाेद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जायेगा और पूर्ण यज्ञ आहुति व भंडारा कार्यक्रम भी होंगे। वर्तमान सासंद महन्त बालकनाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को  ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी पूर्व सांसद अलवर के षष्ठम स्मृति दिवस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर ग्राम नगला रूंध बर्डाेद (बहरोड़) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे पूर्ण यज्ञ आहुति कार्यक्रम व सुबह 11.15 बजे भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!