स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 अप्रेल को
बहरोड़। प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर 16 अप्रैल को बहरोड में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के आयोजक योगेंद्र सिंह राघव ने बताया कि कुंड रोड स्थिर खोहर टॉवर शक्ति कैंटीन मे किया जायेगा। अब तक 63 बार रक्तदान कर चुके रक्तवीर राकेश जयपाल ने बताया कि आपका रक्तदान जीवन बचाता है और हमारे समुदाय को सुरक्षित बनाता है। जान बचाने और लोगों के इलाज के लिए रक्त की हमेशा जरूरत होती है। समुदाय के प्रति अपनी एकजुटता दिखाएं और नियमित रक्तदान में योगदान दें।