रेण गर्मियों की छुट्टियां मे स्वयंसेवक करवा रहे हैं पढ़ाई
ग्राम पंचायत रेण मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर वर्तमान आचार्य *अनन्त श्री स्वामी जी श्री १००८ श्री सज्जनराम जी महाराज* ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार की प्रशंसा की। रेन के वरिष्ठ समाजसेवी,सांवर आचार्य भरत बगं, डाॅ. राजेन्द्र, रिटायर फौजी भगवान राम विश्नोई आदि ग्रामीण मंगलवार को सुबह विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गत 3 मई से सरकार की योजना के तहत सुप्रीम फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में शिक्षा से पिछड़े विधार्थी को शैक्षणिक सुधार के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में ब्रिज कोर्स शुरू किया जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक व्यवस्थाएं सुधार आ सके है। जिस ग्रामीणों ने सुप्रीम फाउंडेशन के समन्वयक महोदय विष्णु शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा लगाए गए स्वयंसेवक सुरेश सिंह विश्नोई, शिव प्रकाश, व छात्र छात्राओं की प्रशंसा की ।