कन्या महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने बांधे पक्षियों के लिए परिंडे
टपूकड़ा। राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में एनएसएस की स्वय सेविकाओं ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोज चौपड़ा के दिशा निर्देशन में भीषण गर्मी को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में बेजुबान पक्षियों हेतु परिंडे बांधे एवम ग्रीष्म काल में नियमित रूप से उनमें पानी डालने का प्रण लिया। इस अवसर पर महाविधालय प्राचार्य सहित तनु,शिवानी,पूजा,गीता,संजना सहित बड़ी संख्या में स्वय सेविकाएं उपस्थित रही।