स्वयं सेविकाओं ने किया पौधारोपण
सीकर । कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा जोशी ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य रामकृष्ण शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संकल्प पूर्वक पौधारोपण करें तो प्रदूषण की विकट समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर और उसके आसपास पौधारोपण किया। इस अवसर पर डॉ अंजू सीमार, डॉ पूनम शर्मा महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।